BEL recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियर पदों पर निकली है भर्ती, मिलेगी 55 हजार तक सैलरी
BEL recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है. BEL recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है.
BEL recruitment 2022 : रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना. सेलेक्शन होने के बाद शानदार सैलरी मिलेगी.
BEL recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर की भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार, यह भर्ती भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की पंचकुला लिमिटेड के लिए हो रही है. प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही है. इस भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है. आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 1 जून है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार, प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर की कुल 50 वैकेंसी है.
बीईएल भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
कुल वैकेंसी- 50 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर- 17 पद
ट्रेनी इंजीनियर- 38 पद
अधिकतम आयु सीमा
ट्रेनी इंजीनियर- 38 साल
प्रोजेक्ट इंजीनियर- 32 साल
आवेदन शुल्क
ट्रेनी इंजीनियर-177 रुपये
प्रोजेक्ट इंजीनियर- 472 रुपये

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें